FEATUREDLatestLetest

प्रचार छोड़ टयूमर से जूझ रही बच्ची की मदद करने पहुचीं प्रियंका गांधी

प्रयागराज। इलाहाबाद के कमला नेहरू अस्पताल में ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची पहुँची। हालत गंभीर होने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों ने प्रियंका गांधी से सम्पर्क किया। मामला संज्ञान में आते ही प्रियंका गांधी ने आज इलाहाबाद में प्रत्याशी योगेश शुक्ला का प्रचार करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और पूर्व सांसद मोहम्मद अज़हरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से बच्ची को दिल्ली के एम्स में उपचार कराने का आदेश दिया। आनन फानन में राजीव शुक्ला ने प्रचार को बीच में छोड़ बच्ची को दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के लिए ले जाने की कवायद शुरू की। कांग्रेस पदाधिकारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि निजी विमान छह सीटर होने के वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने बच्ची और उसके माता-पिता के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन और हार्दिक पटेल को भेज दिया। राजीव शुक्ला आज रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए निकलेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित एम्स में खुद प्रियंका गांधी बच्ची के दाखिले के समय मौजूद रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button