Latest

नहीं पहुंची बारात, होता रहा इंतजार दूल्हा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शादी तय होने के बाद जौनपुर का रहने वाला दूल्हा गायब हो गया। बारात के इंतजार में बैठे लड़की वाले परेशान हो गए। बारात नहीं आने पर आखिर में उन्होंने कर्नलगंज थाने में दूल्हा समेत अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि जौनपुर का रहने वाला युवक छोटा बघाड़ा में रहकर प्रतियोगी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता था। इस दौरान मोहल्ले की एक लड़की से उसका संबंध बन गया। परिजनों की सहमति से 17 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। इधर बारात की पूरी तैयारी हो गई थी लेकिन बारात नहीं आई। पता चला कि दूल्हा घर छोड़कर भाग निकला है। दूल्हे के परिजन भी कुछ बता नहीं सके। यह बात नहीं बनी तो पीडि़त पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया। युवती का आरोप है कि आरोपी दूल्हे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था।

Related Articles

Back to top button