Latest

जहरीली शराब के कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फूलपुर के ग्रामीण छेत्रो में जहरीली शराब से 6 लोगो ने अपनी जान गवां दी वहीं दर्जन भर लोगो का उपचार अब भी किया जारहा है। इस पूरे मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा की आरोपियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है जिससे उनका धंधा फलफूल रहा है। हसीब ने मृतक के परिजनों को 25 25 लाख का मुआवजा सरकार से देने की मांग की है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुन्द तिवारी ने जहरीली शराब के आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।
बैठक के दौरान मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, मो०हसीन, दीपचंद्र शर्मा, शकील अहमद, रिंकू तिवारी, इश्तेयाक अहमद समेत आदि लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button