Latest

इविवि: बीएससी मैथ व बॉयो का कट ऑफ जारी

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इविवि ने शनिवार को बीएससी मैथ और बीएससी बॉयो वर्ग में प्रवेश के लिए नए कटऑफ अंक जारी कर दिए। बीएससी प्रवेश के को-ऑर्डिनेटर प्रो. आइआर सिद्दीकी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 23 नवंबर को मैथ में सभी श्रेणी में 171 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। प्रो. सिद्दीकी ने बताया कि सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प चयन और आधिकारिक पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फिर 24 नवंबर को सुबह नौ से 10 के बीच सीट आवंटन और 10 से साढ़े चार बजे तक फीस जमा करना होगा। बीएससी बॉयो में 23 नवंबर को सभी श्रेणी में 150 या अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प चयन और पोर्टल पर शैक्षिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 24 नवंबर को सुबह नौ से 10 बजे के बीच सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुबह 10 से शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे तक कुल 247 ने इविवि के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश ले लिया। कुल 514 ने रजिस्ट्रेशन और 483 ने दस्तावेज अपलोड किए।

इनसेट…

स्पोट्र्स कोटे के तहत प्रवेश 25 से

प्रयागराज। इविवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्पोट्र्स कोटे के तहत प्रवेश की प्रक्रिया भी 25 नवंबर से शुरू हो जाएगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह ने बताया कि चौथम लाइन स्थित प्रवेश भवन पर प्रवेश पत्र, एकेडमिक और स्पोट्र्स सर्टिफिकेट की मूल व फोटोकॉपी के साथ रिपोर्ट करेंगे। 25 को बीकॉम, 27 को बीएससी मैथ और बॉयो, 28 को बीएससी होम साइंस, बीएफए, बीपीए और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में प्रवेश दिया जाएगा। बीए में एक और दो को सुबह 10 से अपराह्न दो बजे के बीच प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button