पुलिस द्वारा दारागंज मे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज पुलिस ने दारागंज इलाके मे सेक्स रैकेट का किया है भांडाफोड़। पुलिस को लगातार दारागंज इलाके मे सेक्स रैकेट के चलने की सूचना लगातार मिल रही थी। लेकिन पुलिस को पुख्ता जानकारी ना होने के बाद पुलिस जल्दी हाथ नही डाल पा रही थी। दारागंज पुलिस को तीन मुहानी पर डाक घर के आसपास सेक्स रैकेट का अड्डे की जानकारी हुई ।दारागंज थाने की पुलिस भंडाफोड़ करते हुए इलाके के कुल 8 लोगो की गिरफ्तारी की है। दारागंज थाना प्रभारी ने बताया है की जिसमे 5 महिला 3 पुरुष हैं। क्षेत्राधिकारी दारागंज ने बताया है की इस रैकेट मे 2 युवतियां है । और नाबालिक लड़की के साथ महिलाए भी हैं। और तीन पुरुषो को भी गिरफ्तार किया गया है। सेक्स रैकेट तीनमोहानी डाकखाना के पास गली के अंदर एक लाज मे चल रहा था। जिसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने रेड मारकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ कर दिया। फिलहाल लिखापढ़ी चल रही है उसके बाद ही पूरा खुलासा किया जायगा।



