सरकार से कोरोना इलाज और कोरोना टीकाकरण निशुल्क कराए जाने की मांग-दुर्गा प्रसाद गुप्ता

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति की एक वर्चअल मीटिंग जिसकी अध्यक्षता विजय गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष की ने किया ।मीटिंग को संबोधित करते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि कोरोना इलाज और कोरोना टीका का खर्चा केंद्र और राज्य सरकार वाहन करें। आज व्यापारियों का बहुत बुरा हाल है कोरोना इलाज के लिए लोगों से उधार ले रहे हैं ।
घर का गहना बेच रहे हैं।
सरकारी अस्पताल में जगह नहीं प्राइवेट अस्पतालों का खर्च उठा नहीं पा रहे हैं । कोरोना से कम लोग मर रहे हैं कोरोना के दहशत और प्राइवेट अस्पतालों के खर्च के वजह से वृद्धा व्यक्ति लोग घरों में ही खत्म हो जा रहे हैं । व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा ऑक्सीजन सिलेंडर होम आइसोलेशन रहे रहे व्यक्तियों को मिले स्वरूप रानी हॉस्पिटल मे वेंटिलेटर संख्या बढ़ाई जाए।
प्रदेश सलाहकार सचिव प्रमोद बंसल एवं प्रदेश मंत्री राशिद सगीर ने कहा ने कहा इलाज निशुल्क होने से ऑक्सीजन सिलेंडर रेमड इंजेक्शन ब्लैक मार्केटिंग में लगाम लगाई जा सकती है। कोरोना महामारी से मर रहे लोगों की जान बचाई जा सके। वर्चअल मीटिंग में मनीष गुप्ता चंद प्रकाश कौशल आरती केसरवानी युसूफ अंसारी विशाल अग्रहरी बृजेश निषाद रमेश वैश्य विजय जायसवाल अवधेश नारायण वर्मा राहुल अग्रवाल सुधा गौड़ इफ्तिखार अंसारी रानी देवी केसरवानी निशा अग्रहरि अनीता गुप्ता अरमान कुरेशी आदि वर्चअल मीटिंग में शामिल थे।


