Latest

महावीर थाना के निकट एक टेंट में लगी आग

भंडारे का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी आग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महावीर थाना के निकट एक टेंट में आग लग गई यह आग भोर में लगी । मकर संक्रांति महापर्व के तीर्थ यात्रियों को बांटने के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रसाद बनाने की तैयारी चल रही थी । तभी अचानक गैस सिलेंडर से आलू उबलते समय गैस सिलेंडर से पाइप निकल जाने के कारण आग लग गयी ।आग लग जाने से टेंट पूरी तरह जल गया है । फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। यह टेंट संजय कौशल पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद निवासी गोविंदपुर प्रयागराज के रहने वाले हैं । इनके द्वारा प्रत्येक वर्ष भंडारा करते हैं ।उसी के लिए प्रसाद बनवाया जा रहा था l आलू उबालते समय अचानक आग लग गई जिससे यह घटना हो गई।

Related Articles

Back to top button