कोरोना : कोई भी मौत नहीं, 14 संक्रमित मिले।
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम हो रहा है। 24 घंटे के अंतराल में 14 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि विभाग ने 8451 लोगों की जांच की। सुखद बात है कि लगातार छठवें दिन संक्रमण से किसी की जान नहीं गई। विभाग इसे लेकर काफी राहत में है। वहीं 26 मरीजों ने कोरोना को मात दी। चार मरीजों को अलग-अलग अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 22 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। कोविड के नोडल डॉ. ऋषि सहाय के अनुसार कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने के लिए लापरवाही से दूर रहना है।
कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ रहा है। बुधवार को एक और मरीज मिला है। उसे डॉक्टरों की देखरेख में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। नोडल डॉ. सुजीत वर्मा के अनुसार प्रयागराज का रहने वाला यह मरीज हाल ही में कोरोना से ठीक हुआ है। फंगस के कारण उसकी हालत गंभीर है। वहीं अबतक फंगस के 19 मरीज एसआरएन में भर्ती हैं।



