Latest
वाहन चेकिंग में सत्तर हजार रुपये बरामद

हरियाणावासी के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की बीती रात विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग दौरान हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति से पुलिस ने सत्तर हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की। औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित यूपीएसआईडीसी में मैनेजर विधायक हैचरी मूल निवासी हरियाणा कार से बुधवार की रात एक लाख नब्बे हजार रुपये लेकर कहीं जा रहा था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान नैनी कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने रुपये से सम्बंधित कागजात मांगा तो वह एक लाख बीस हजार रुपये का कागज दिखाया, लेकिन सत्तर हजार रुपये का कोई साक्ष्य नहीं दे सका। पुलिस ने इस संबंध में उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की।




