Latest

प्रयागराज कोरोना अपडेट: तीनों प्राइवेट लैब को नोटिस जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना जांच के नाम पर मरीजों से वसूली करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने तीनों प्राइवेट लैब को नोटिस जारी किया है। उनके जवाब आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। कोविड 19 के नोडल डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शिकायत आ रही थी कि अधिकृत तीनों लैब में कोरोना जांच कराने पहुंचे लोगों से ढाई हजार के अलावा पीपीई किट आदि के नाम पर उनसे वसूली की जा रही है। इस पर तीनों प्राइवेट लैब को नोटिस जारी किया गया है। नोडल अधिकारी ने सभी से अपील की है कि वह प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच के लिए ढाई हजार रुपये ही दें। यह उसका मूल्य तय है। साथ ही यह भुगतान भी ई पेमेंट से करें। कैश बिल्कुल भी न करें। इससे अधिक रुपये मांगने पर फौरन उसकी शिकायत करें। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button