उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस 26 जनवरी पर किसान तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस 26 जनवरी (गणतंत्र)दिवस पर किसान तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रहा है।
उपरोक्त के विषय मे जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम,क्रियान्वयन प्रभारी सुशील तिवारी ने बताया कि किसान कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारियों ,जिलाध्यक्षो को इस विषय मे सूचना दी जा चुकी है।
यह यात्रा जिलो के हर ब्लॉक के 5 ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी। उपरोक्क्त ग्राम पंचायतो के अंतर्गत आने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उनके आवास पर जा कर सम्मानित भी करेंगे।
किसानों द्वारा दिल्ली में ट्रैक्टर यात्रा किये जाने के औचित्य के प्रश्न पर श्री तिवारी ने कहा कि सत्ताधारी दल के प्रवक्ताओं और कुछ सांसदों द्वारा आंदोलन रुत किसानों को खालिस्तानी कहा गया।
देश द्रोही बताया गया,जो कि सरासर मिथ्या प्रचार था,लगातार संवैधानिक मूल्यों में आ रही गिरावट लोकतंत्र के लिए ठीक नही गणतंत्र दिवस के दिन देश के लगभग सभी किसान संघटन तिरंगा यात्रा निकाल कर देशप्रेम की झांकी प्रस्तुत करेंगे।
आगे बताया कि तिरंगयात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी तथा आमजन को आवागमन आदि में इससे कोई असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा


