Latest

असुरक्षित महसूस कर रही जनता : कृष्णा पटेल

अपना दल कमेरावादी का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न

प्रयागराज अनुरागदर्शन समाचार )। अपना दल (कमेरावादी) का दो दिवसीय अधिवेशन सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग में आज संपन्न हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से चढ़ता जा रहा है। हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। आज युवा बेरोजगार होकर बडी संख्या में सड़क पर टहल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित के लिए सरकार कोई योजना नहीं चला जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो सभी के हित में विकास के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं चलाई जाएंगी। यह बातें अपना दल कमेराबादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने दो दिवसीय अधिवेशन के समापन के दौरान पटेल संस्थान में आज कही। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का बिगुल स्वर्गीय डॉ सोनेलाल पटेल ने फूंका था, आज प्रदेश में रोजगार नहीं, शिक्षा नहीं , किसान तबाह हो गया है और इस तरफ सरकार का ध्यान नहीं है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ सिर चढ़कर बोल रहा है। अधिवेशन को पंकज निरंजन पटेल, गंगाराम यादव, मानिक चंद पटेल, जिला अध्यक्ष हरीश चंद पटेल, मोहम्मद मुबीन, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, उदल राजभर, विनोद कुमार , रमेश कुमार सहित अन्य प्रमुख लोगों ने संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के दमदार से चुनाव लड़ने पर अपनी बात रखी है।

Related Articles

Back to top button