Latest

इविवि प्रशासन के खिलाफ FIR की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय हॉस्टल प्रकरण को लेकर पिछले दिनों जेल भेजी गई छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ संघर्ष तेज कर दिया है।

शुक्रवार को इन छात्राओं ने एसएसपी कार्याल में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

जेल भेजी गईं छात्राओं और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह की तरफ से दी गई तहरीर में लड़कियों के साथ अमानवीयता, विश्वविद्यालय अधिकारियों द्वारा भेदभाव, कानून का उल्लंघन करते हुए मध्यरात्रि जेल भेजना व अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध झूठी तहरीर देने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

साथ ही छात्राओं के खिलाफ लिखी गई एफआईआर समाप्त करने की करने की मांग की गई है। पीडि़त छात्राओं का कहना है कुलपति को बंधक बनाने का आरोप पूरी तरह झूठा और निराधार है।

इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हो जाएगी इसलिए छात्राओं पर लिखी एफआईआर को समाप्त करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुकदमा किया जाए।

Related Articles

Back to top button