प्रयागराज: फिर मिले चार मरीज, स्वस्थ्य होने के बाद 08 डिस्चार्ज

प्रयागराज। जिले में शनिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं जबकि आठ कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य होने के बाद घर लौट गये। इनमें 05 मरीज एसआरएन तथा तीन कोटवा एट बनी के एल-1 अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये। एसआरएन से डिस्चार्ज होने वालों में नखास कोहना की 26 वर्षीय गर्भवती तथा इसी क्षेत्र का 60 वर्षीय प्राइवेट अस्पताल संचालक भी शामिल हैं। वहीं, शनिवार को 494 संदिग्ध कोरोना संक्रमितों के सैम्पल एकत्र किये गये जबकि 285 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
चार नए कोरोना संक्रमितों में तीन पुरुष व एक महिला है। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रामनगर के निवइया गांव निवासी 37 वर्षीय युवक 7 जून को कोलकाता से लौटा। प्रतापपुर के किशनीपुर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक इंदौर से 31 मई को गांव आया था। दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सैदाबाद के चकपुरेंद्रा निवासी 24 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसी तरह प्रतापगढ़ में बाबागंज ब्लॉक स्थित बहादुरपुर की 29 वर्षीय गर्भवती महिला कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती हुई थी। प्राइवेट लैब में हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उसका पति कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा है।



