Latest

बलात्कारीयों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा न ही उनके प्रति कोई नरमी बरती जाएगी- अभिलाषा गुप्ता नंदी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा आयोजित नगर निगम सदन हाल में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई व रैली निकालकर जागरूक भी किया । क्षेत्र व समाज मे आत्मनिर्भर व स्वावलंबन बनाने हेतु कार्यरत महिलाओं को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित भी किया । महापौर ने अत्यंत गरीब व सिलाई का कार्य रही 20 महिलाओं को परियोजना अधिकारी से चिन्हीकरण करने को कहा जिसे स्वयं की ओर से सिलाई मशीन देने की बात कही । महापौर जी ने अपने उद्बोधन में कहा उत्तरप्रदेश सरकार ने महिलाओं की रक्षा के लिए मिशन शक्ति शुरू किया है, मुख्यमंत्री जी ने खुद इस अभियान की शुरुवात की है । मुख्यमंत्री ने कहा है कि आगे अगले साल तक अप्रैल माह तक हर महीने इस अभियान को महिलाओं की रक्षा की जागरूकता के लिए चलाया जायेगा, जो हर महीने एक सप्ताह के लिए चलाया जायेगा और लोग बढ़ चढ़ कर इस अभियान का हिस्सा बनें । पुनः महापौर ने मिशन शक्ति के तहत होने वाले फायदों की भी जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के जो भी केस कोर्ट में जायेंगें उन्हें फ़ास्ट ट्रैक के तहत जल्द जल्द से उसकी सुनवाई की जाएगी । बलात्कार के केस को तो सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें अपराधियों को कड़ी से कड़ी कठोर सजा दी जाएगी । सरकार ने यह भी कहा है बलात्कारीयों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा, न ही उनके प्रति कोई नरमी बरती जाएगी । उत्तरप्रदेश पुलिस फ़ोर्स में 20 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की जा रही है , इसमें बेटियों की भर्तीयां कर राज्य में सभी बेटियों को इसके लिए उत्साहित किया जायेगा ।महिलाओं के विरुध्य जो भी अपराधी होगा, उसका अपराध साबित हो जाने के बाद उसकी तस्वीर को जगह-जगह चौराहे पर लगाया जाता है, ताकि सभी को पता चले कि अपराधी कौन है और बाकि लोग भी इससे सबक लेकर ऐसा काम करने की सोचे भी नही । योजना में जगह जगह पुलिस मनचले और शोहदों की धरपकड़ कर उन्हें कड़ी सजा देगी। सरकार ने यह भी कहा है कि उत्तरप्रदेश के सभी पुलिस थाने में महिलाओं के लिए एक अलग से कमरे में हेल्पडेस्क होगा, जहाँ महिलाओं से पूछताछ के लिए अधिकारी और सिपाही भी महिला होगी। उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा है कि अब राज्य सरकार इस तरह के अपराध को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी. महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों के लिए उत्तरप्रदेश की भूमि पर कोई जगह नहीं है । राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिलों, ग्राम पंचायत को अभियान के क्रियान्वन को लेकर आदेश दे दिए है ।इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त रत्नप्रिया जी, परियोजना अधिकारी डूडा वर्तिका सिंह, सोनम पोपटानी व समस्त महिलाएं आदि लोग उपस्थित रही ।

Related Articles

Back to top button