डा रामकमल दास वेदांती की श्रीमदभागवद कथा 27 से

सतुआ बाबा के शिविर में
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रसिद्ध कथावाचक डा रामकमल दास वेदांती की श्रीमदभागवत कथा माघ मेला के महावीर मार्ग पर लगे महामंडलेश्वर स्वामी संतोषदास सतुआ बाबा के शिविर में 27 जनवरी गुरुवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगी। महामंडलेश्वर स्वामी संतोष दास सतुआ बाबा ने बताया कि प्रतिदिन कथा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगी। कथा की पूर्णाहुति चार फरवरी को विशाल भण्डारे के साथ होगी। उन्होंने बताया कि माघ मास में तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करते हुए श्रीमदभागवत कथा या श्रीरामचरितमानस सुनने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में प्रत्येक सनातन धर्मी को माघ मास में तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास कृते हुए भागवद कथा और रामचरित मानस अवश्य सुनना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी संतोष दास सतुआ बाबा ने बताया कि कथा की तैयारियां पूरी हो गयी है।




