Latest

प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे को मध्य प्रदेश सरकार एवं विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया

संगोष्ठी 5 एवं 6 मार्च को आर सी बी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के सभागार में आयोजित l

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे को मध्य प्रदेश सरकार एवं विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है l संगोष्ठी का विषय है “21वीं सदी में शिक्षक एवं शिक्षा का कायाकल्प”उक्त संगोष्ठी 5 एवं 6 मार्च को आर सी बी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के सभागार में आयोजित है l संगोष्ठी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल सहित विद्या भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं देश के कोने-कोने से पधारे हुए विशेषज्ञ भाग लेंगे l
इस उपलब्धि पर अपनी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा ,जटाशंकर तिवारी, शिवनारायण सिंह ,कामाख्या प्रसाद दुबे, आनंद कुमार ,अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम ,अवधेश कुमार, वकील प्रसाद, वाचस्पति चौबे ,सुनील कुमार ,प्रवीण कुमार तिवारी ,विनय कुमार यादव सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं शामिल रहे l

Related Articles

Back to top button