प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में सुबह आग लगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। इस दौरान पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे चार लोग झुलस गए। झुलसने वालों में एक अधेड़ और तीन किशोर हैं।
पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे चार लोग झुलस गए।
झुलसने वालों में एक अधेड़ और तीन किशोर हैं।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
मीरापुर मोहल्ला निवासी लक्ष्मण प्रसाद की नैनी स्थित मामा भांजा चौकी क्षेत्र के धनुआ गांव में पटाखा बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सुधीर 50 पुत्र अटराम, राजा 14, उसका भाई अनुराग 15 पुत्रगण स्वर्गीय अशोक, विशाल 14 पुत्र स्वर्गीय राकेश भारतीय कंपनी के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान रहस्यमय परिस्थिति में वहां आग लग गई। आग से चारों लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया और आग में घिरे चारों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।




