Latest

नगर निगम के अनियमित कार्यों को लेकर पार्षद किरन जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

(विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा पार्षद दल की मुख्यसचेतक किरन जायसवाल ने नगर निगम के द्वारा किए जा रहे अनियमित कार्यों को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा सिविल लाइन की सर्विस पटरियों पर नगर निगम के द्वारा अनियमित ढंग से वाहन पार्किंग के लिए पैसा वसूली के लिए ठेकेदारों को दे दी गई है जिसके कारण व्यापारियों और वाहन मालिकों से वाहन पार्किंग के ठेकेदारों द्वारा पैसा वसूली के लिए गुंडागर्दी एवं अराजकता की जा रही है और यह अराजकता एवं झड़प प्रतिदिन का दिनचर्या बन गई है अगर नगर निगम के इस अनियमित पार्किंग ठेके पर रोक नहीं लगाई गई तो यह वाहन पार्किंग का ठेका पूरे शहर में नगर निगम जारी कर देगा जिससे पूरे शहर का वातावरण अराजकता पूर्ण हो जाएगा आपसे आग्रह है कि इस वाहन पार्किंग के ठेके पर तत्काल रोक लगाने का आदेश नगर आयुक्त नगर निगम को देने की कृपा करें साथ ही ‌2019 के पहले के बकायेदारों से जल संस्थान द्वारा 6 साल का बकाया एरियर वसूला जा रहा है इस पर रोक लगना अत्यंत आवश्यक है तथा वर्कशॉप नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम को दिए गए धन एवं 15वें वित्त के धन का अनावश्यक गाड़ी खरीददारी के नाम पर दुरुपयोग हो रहा है सही-सही वाहन कंडम किए जा रहे हैं और इसका स्क्रैप बनाकर कौड़ी के भाव बेचे जा रहे हैं गाड़ी मरम्मत के नाम पर करोड़ों का फर्जी भुगतान हो रहा है और एल ई डी लाइट लगने के उपरांत उतारी गई 46000 सोडियम लाइट जिसकी कीमत कबाड़ी बाजार में भी 2 करोड़ से अधिक है उसका गोलमाल कर दिया गया है एवं सार्वजनिक सुलभ कांप्लेक्स की सफाई के नाम पर प्रति सुलभ कंपलेक्स 14105 रूपया प्रतिमाह का फर्जी भुगतान किया जा रहा है जबकि सुलभ कांप्लेक्स चलाने वाले का नगर निगम से एग्रीमेंट के तहत खुद अपने पैसे से सफाई करनी है इन सभी विषयों को लेकर उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button