Latest

वर्तमान समय मे युवाओं का भविष्य” और “नये भारत के निर्माण मे खेल का योगदान संगोष्ठी संपन्न

मेहनत ही सफलता की कुंजी है। सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, D.I.G

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज सी. एम. पी कॉलेज  के प्रेक्षागृह में विचार मंथन एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय था, “वर्तमान समय मे युवाओं का भविष्य” और “नये भारत के निर्माण मे खेल का योगदान।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, D.I.G प्रयागराज मौजूद रहे,
विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष मिश्रा, S.P क्राइम ब्रांच, दिनेश कुमार सिंह, S.P सिटी व धवल जायसवाल, S.P गंगापार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार ने सभी अतिथियों को शाल व सम्मान पत्र भेंट किया और कार्यक्रम संयोजक डॉ अनंत सिंह जेलियांग ने औषधि वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद रहे अमिता हॉस्पिटल के प्रबन्धक स्वतंत्रत शुक्ला व रोशन सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए सबसे पहले ई_मुखबिर योजना से छात्रों को अवगत कराया और सभी को Whatsaap नंबर दे कर किसी भी समय किसी भी तरह की सहायता देने को आश्वस्त किया।
बच्चों के द्वारा पूछे गए सैकड़ों सवालों का बड़ी मुखरता से जवाब दिया जिनमें छात्र जीवन से जुड़े चुनौतियाँ और समाधान शामिल थे। उन्होंने सफलता के कई पहलुओं का जिक्र करते हुए यह कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। अगले वक्ता के रूप में विशिष्ट अतिथि आशुतोष मिश्रा जी ने छात्र जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है और उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि ठान ले तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित छात्र- छात्राओं से कहा कि आपसे बेहतर कोई नहीं । वहीं S.P सिटी श्री दिनेश कुमार सिंह ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए छात्र जीवन से जुड़ी अनेकों दास्तान सुनाई। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और अंत में सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए कहा कि आप मुझे किसी भी समय अपने किसी भी समस्या से अवगत करा सकते, निश्चित ही आपके समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम में covid_19 के सभी नियमों का पालन किया गया, प्रवेश द्वार पर सभी का थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजेसन कर सभी को मास्क वितरित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार ने किया व कार्यक्रम का सफल आयोजन अनंत सिंह जेलियांग, असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र विभाग व संयोजक खेल कूद ने किया।
इस कार्यक्रम में डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉ राम चिरंजीवी पाल, डॉ रितेश त्रिपाठी, मनीष सिंह,डॉ तान्या रॉय, डॉ भावना चौहान, डॉ अमिता पाण्डे, डॉ नीरज, डॉ राजेश यादव, डॉ हेमलता पंत, डॉ ज्योति वर्मा,डॉ शशिबाला, डॉ अनुराधा, डॉ अकरम, डॉ नफीस, डॉ यादवेन्द्र एवम् इलाहाबाद विश्वविद्यालय व समस्त महाविद्यालयों से छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन गौरव ओझा ओझा ने किया व कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों व छात्र – छात्राओं को धन्यावाद दिया व इस बात से भी आश्वस्त किया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button