भगवान राम के वन गमन मार्ग में पडने वाले तीर्थ स्थलो पर मुरारी बापू कहेंगे श्रीराम कथा

अयोध्या के कारसेवक पुरम् से होगी शुरू
27 नवंबर को अयोध्या में कहेंगे, मुरारी बापू श्रीराम कथा
*नंदीग्राम में रामकथा का होगा समापन*
अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार )। नौ दिवसीय राम कथाभगवान राम के वन गमन मार्ग में पडने वाले तीर्थ स्थलो पर मुरारी बापू द्वारा राम कथा कही जाएगी। इसका आयोजन अयोध्या, पिपरी गोरया,श्रृंगवेरपुर प्रयागराज,संगम तट प्रयागराज, लालापुर चित्रकूट और पुनः अयोध्या, नंदीग्राम में होगी कथाएं। प्रत्येक दिन अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर होगी कथा। 27 और 28 नवंबर को अयोध्या के कारसेवक पुरम में होगी राम कथा। 29 नवंबर को पिपरी गौरैया मैदान में होगी कथा। 30 नवंबर को श्रृंगवेरपुर प्रयागराज में कथा कहेंगे मुरारी बापू।1 दिसंबर को संगम तट प्रयागराज में रामकथा करेंगे मुरारी बापू। 2 दिसंबर को बाल्मीकि आश्रम लालापुर चित्रकूट में कथा कहेंगे मुरारी बापू। 3 दिसंबर को सुरेंद्र पाल स्कूल परिसर चित्रकूट में ही होगा कथा का आयोजन।4 दिसंबर को कारसेवक पुरम में पुनः राम कथा कहेंगे मुरारी बापू। 5 दिसंबर को अयोध्या में होगा 9 दिवसीय कथा का समापन। नंदीग्राम में आखिरी दिन कथा कहेंगे मुरारी बापू।26 नवम्बर को अयोध्या पहुंचेंगे।



