Latest

भैरो गिरी बने आनंद अखाड़े के श्रीमहंत

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ों में धर्म ध्वजाओं की स्थापना के साथ पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी शुरू हो गई हैं। श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े के कारोबारी महंत भैरो गिरि महाराज को अखाड़े का श्रीमहंत नियुक्त किया गया है। रविवार देर शाम एसएमजेएन कॉलेज में निरंजनी व आनंद अखाड़े की छावनी में संत-महापुरुषों की मौजदूगी में कारोबारी महंत भैरो गिरि महाराज की आनंद अखाड़े के श्रीमहंत पद पर पुकार की गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज, आनंद अखाड़े के महंत दिनेश गिरि, सचिव शंकरानंद सरस्वती, श्रीमहंत सत्यगिरि, सचिव गंगा गिरि सहित निरंजनी व आनंद अखाड़े के रमता पंचों ने विधि-विधान से महंत भैरो गिरि का तिलक कर श्रीमहंत पद पर उनका अभिषेक किया। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमहंत भैरो गिरि महाराज ऊर्जावान संत हैं। नवनियुक्त श्रीमहंत भैरो गिरि महाराज ने सभी संत-महापुरुषों का आभार जताते हुए कहा कि वो अखाड़े की परंपरा के अनुरूप अखाड़े की प्रगति व उन्नति के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button