Latest

सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री कीयाना जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपना संवेदना पत्र सांसद प्रयागराज प्रो० जोशी को भेजा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि “आपकी पौत्री किया जोशी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ इस हृदय विदारक पीड़ा की घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके और आपके पूरे परिवार के साथ हैं। यह पूरे परिवार के लिए एक अत्यंत मुश्किल समय है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल संतृप्त परिवार को वह असहनीय दुख सहने का घर और संबल। प्रदान करें”।
सांसद प्रो०जोशी ने प्रधानमंत्री द्वारा इस असीम दुःख के समय संबल प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button