Latest

जीजीआईसी कटरा की प्रभारी प्रधानाचार्या बनी बीना गौतम, कार्यभार संभाला

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जीजीआईसी कटरा की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती बीना गौतम बनायी गयी है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। उनका चयन उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज से 2006 में हुआ था। वह इसके पूर्व 2016-2017 में प्रभारी प्रधानाचार्या जीजीआईसी थी लेकिन कुछ दिनों के लिये अवकाश ले लिया था। इस पर प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योतस्ना सिंह को बनाया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट फार्म भरने के दौरान फार्म का अधिक दाम वसूलने पर ज्योतस्ना सिंह को निलंबित कर चार्ज बीना गौतम को दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय नरेंद्र शर्मा ने 11/09/21को बीना को कार्य भार देकर प्रभारी प्रधानाचार्या का पद दिया। जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती बीना गौतम ने कहा कि मेरा उद्देश्य हैं की मैं अपने कार्यालय स्टाफ और शिक्षिका गणों के साथ विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने के लिए तत्पर रहूंगी । उन्होंने कहा कि हमारी छात्राएं भी विद्यालय के नाम को ऊंचा करेंगी। विधालय को बेहतर तरीके से चलाया जायेगा और बेहतर शिक्षण पर जोर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button