Latest

विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा जिलाकार्यकरिणी की बैठक सम्पन्न

प्रभाशंकर त्रिपाठी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष मनोनित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।नव वर्ष के दूसरे दिन प्रयागराज के त्रिवेणी बाँध स्थित श्री कृपासिन्धु (काले) हनुमान मन्दिर पर विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा जिला कार्यकरिणी की बैठक का आयोजन हुआ, एवं आज से ही अपनी रसोई, भूखा रहे न कोई की धारणा को ध्यान में रख कर अपनी रसोई का प्रारभ्भ किया गया। अपनी रसोई के उद्घाटन के अवसर पर विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय एवं राष्ट्रीय संरक्षक इं० बी० के० पाण्डेय जी उपस्थित रहे व जिला प्रयागराज के जिलाध्यक्ष के रूप में प्रभाशंकर त्रिपाठी का माल्यापर्ण कर मनोनयन पत्र सौपा। आज के कार्यक्रम का संचालन विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय ने एवं प्रदेश सचिव अधिवक्ता शिवा त्रिपाठी ने सभी का आभार किया। विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा त्रिवेणी बाँध पर संचालित होने वाली “अपनी रसोई” सहित महासभा के अन्य उद्देश्यों को विस्तार से बताया।
आज की बैठक में प्रभाशंकर त्रिपाठी, अभिनव त्रिपाठी, नीता त्रिपाठी, अरुण पाण्डेय, योगिराज देवरहा जंगल बाबा, प्रमोद शुक्ला, रामचन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, विनोद उपाध्याय, शिवम मिश्रा, संजय उपाध्याय, सुधीर द्विवेदी, श्रवण दुबे सहित सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button