शिक्षक, कर्मचारी व बेरोजगार तयं करें कि उनका प्रतिनिधि कैसा हो ?

पेंशन, निजीकरण व संविदा मुद्दे पर सरकार का यशगान करने वाला या युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाला – डॉ हरि प्रकाश यादव
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ हरि प्रकाश यादव के पक्ष में आगामी 1 दिसंबर 2020 को होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए अटेवा जिला संयोजक अशोक कनौजिया के नेतृत्व में मंगलवार को विकास भवन के 24 विभागों, चकबंदी कार्यालय, सिंचाई विभाग कार्यालय, बाण प्रखण्ड नहर परियोजना, पी डब्लू डी कार्यालय, विकास प्राधिकरण प्रयागराज, स्थानीय निधि लेखा, शिक्षा निदेशालय आदि विभिन्न कार्यालयों का सहयोग व समर्थन मांगा गया। सभी विभागों के कर्मचारी एक स्वर में पूर्ण सहयोग व समर्थन देने को कहे । इस भ्रमण के दौरान डॉ हरि प्रकाश यादव ने कहा कि अटेवा का संघर्ष किसी से छुपा नहीं है और 24 वर्ष से लगातार वर्तमान एमएलसी हम सब शिक्षक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कितना संघर्ष कर रहे हैं । हम युवाओं के मुद्दों को सदन के पटल पर कितना रख रहे हैं । सर्वविदित है । यह चुनाव प्रबुद्ध वर्ग का चुनाव है इसलिए हम सबको जाति, धार्म, दल से ऊपर उठकर शिक्षकों कर्मचारियों व बेरोजगारों के मुद्दों के आधार पर मतदान करना चाहिए । भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और युवाओं सतर्क हो जाओ अभी तो आपसे बुढ़ापे का सहारा पेंशन छीना गया है, विभिन्न भत्ते छीने गए हैं । नौकरी छीनने का तमाम तरह के कुचक्र रचे जा रहे है यकीन मानिए निकट भविष्य में आपकी नौकरी भी छीनी जा सकती है । उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला अध्यक्ष सिंचाई विभाग प्रयागराज, जिला मंत्री यूपी फेडरेशन आदि सब ने कहां कि यह चुनाव मुद्दा आधारित तथा पढ़े-लिखे मतदाताओं का चुनाव है । वर्तमान सरकार शिक्षकों कर्मचारियों के हितों पर लगातार कुठाराघात कर रही है तथा बेरोजगारों का संविदा के नाम पर शोषण कर रही है इसलिए हम शिक्षकों कर्मचारियों व बेरोजगारों को बन्धु जी के गुरुमंत्र “चुपचाप अटेवा छाप” का अनुसरण करना चाहिये । इस भ्रमण में सुरेंद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश मौर्य, आशीष कुमार गुप्ता, लालमणि यादव रविंद्र यादव, आशुतोष जी, विजय जी आज कई लोग मौजूद रहे ।




