स्कूलों में कोरोना की दस्तक, हड़कंप, शहर के दो बड़े स्कूलों में मिले 13 कोरोना संक्रमित

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। मॉल में कोरोना संक्रमित मामले मिलने के बाद अब स्कूलों में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शहर के दो बड़े स्कूलों में 13 कोरोना संक्रमित मिले। बिशप जॉनसन स्कूल में नौ व सेंट जोसेफ में चार मरीज कोरोना के मिले हैं। संक्रमितों में स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी हैं। कोरोना संक्रमित मिलने से हंड़कंप मच गया है। जिले में मंगलवार को कुल 19 संक्रमित मिले।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के अनुसार बिशप जॉनसन स्कूल व सेंट जोसेफ में कोरोना जांच अभियान चलाया गया। एंटीजन रिपोर्ट में बिशप जॉनसन स्कूल में नौ व सेंट जोसेफ में चार में कोरोना का संक्रमण मिला। सेंट जोसफ के प्रिसिंपल में भी कोरोना की पुष्ठि हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों में अभी बच्चे नहीं आ रहे हैं। स्कूलों में सेनिटाइजेशन कराया जाएगा और सभी शिक्षक व कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी।


