माण्डा में अवैध कच्ची शराब समेत एक महिला गिरफ्तार
माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब समेत एक महिला को पकड़ा और विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया।
माण्डा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाण्डेय निर्देश पर दरोगा अश्वनी राय ने हमराहियों के साथ बुधवार को मुखबिरी की खास सूचना पर क्षेत्र के बदौआ थाना माण्डा से एक महिला रीता आदिवासी पत्नी पप्पू आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जामातलाशी में महिला के पास बीस लीटर अवैध कच्ची शराब,व शराब बनाने के उपकरण, व 75 किग्रा लहन भी नस्ट किया गया। वहीं गिरफ्तार महिला को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजा गया,मामलें में इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इसी तरह माण्डा पुलिस अवैध कारोबारियों की तलाश में जुटी हुई है उन्होंने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार कतई किसी भी हाल में नहीं करने दिया जाएगा


