Latest
कांग्रेसियो ने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियो में कांग्रेसियो में शोक की लहर है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियो ने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेसी नेता हसीब अहमद का कहना था की अहमद पटेल कांग्रेस के संकटमोचक थे जिनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा सदमा पहुँचा है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुन्द तिवारी ने कहा की अहमद पटेल की कमी कोई पूरी नही कर पायेगा। श्रद्धांजलि देने वालो में मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, शकील अहमद, मो०हसीन, रिंकू तिवारी, इश्तेयाक अहमद, दीपचंद्र शर्मा, उदय यादव समेत आदि लोग मौजूद थे




