Latest

सौरभ जैन ने संभाला सचिव का कार्यभार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सौरभ जैन ने महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के सचिव का पदभार ग्रहण किया। भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएस) के 2009 बैच के अधिकारी सौरभ जैन ने प्रीमियर इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। महाप्रबंधक के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वो झांसी मंडल में उप मुख्य अभियंता निर्माण के रूप में कार्यरत थे। श्री सौरभ के पास उत्तर मध्य रेलवे पर महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यों को संभालने का अनुभव है और झांसी के महत्वपूर्ण सीपरी रोड ओवर ब्रिज कार्य के साथ निकटता से जुड़े रहे हैं। श्री जैन ने श्री अमित मिश्रा का स्थान लिया है जो 01 अप्रैल 2016 से उक्त पद पर कार्यरत थे।

Related Articles

Back to top button