जांच को गई वाणिज्यकर विभाग की टीम से बदसलूकी
कराया मामला, देर रात ताला तोड़कर हुई कार्रवाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रोशनबाग चौराहे पर पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू और किराना की फर्म में वाणिज्यकर विभाग की टीम शनिवार को जांच के लिए गई तो टीम से बदसलूकी हुई। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। टीम किसी प्रकार बचकर निकली तो फर्म संचालक ने वहां तालाबंद कर दिया। इसके बार मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। देर रात दोबारा छापे की कार्रवाई शुरू हो सकी।
रोशनबाग चौराहे पर एक फर्म में बिना दस्तावेज के 10 से 20 लाख रुपये के माल होने की सूचना वाणिज्यकर विभाग की टीम को मिली। टीम शनिवार को असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड-2 अनंत कुमार सिंह और ज्वांइट कमिश्नर मोनू कुमार के नेतृत्व में छापे के लिए पहुंची। आरोप है कि जब टीम जांच कर रही थी तो एक व्यापारी नेता मौके पर पहुंचा और टीम से कागजात लेकर फाड़ दिया। मौके पर तमाम लोग जुट गए और टीम से बदलसूकी की गई। टीम किसी प्रकार बचकर मौके से निकली। इसके बाद पुलिस टीम को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक व्यापारी जमा हो चुके थे। इस बीच फर्म के शटर पर ताला लगाकार फर्म संचालक फरार हो गया।
पुलिस के आने के बाद तमाम व्यापारी आ गए। दोनों पक्षों के बीच बात होने के बाद रात 9:30 बजे पुलिस की मौजूदगी में शटर पर लगा ताला तोड़ा गया। जिसके बाद जांच शुरू हुई। वाणिज्यकर विभाग के एक अफसर ने बताया कि कार्रवाई की सूचना के बाद फर्म संचालक ने 12 करोड़ के माल की बिना दस्तावेज के होने की बात स्वीकार की जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी कि कितना माल दबाया गया है।


