जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मना तैतीसवां स्थापना दिवस

सपने वही पूरे होते हैं जिनके सपनो में जान होती हैं : डॉ वंदना बंसल
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मंगलवार को तैतीसवां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कोरोना नियमों का पालन करते हुए जहाँ एक ओर वरिष्ठ चिकित्सकगण व कर्मचारियों ने हॉस्पिटल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ० ए०के० बंसल को याद किया वहीं दूसरी जीवन ज्योति हॉस्पिटल की निदेशक डॉ० वन्दना बंसल व प्रसिद्ध आई०वी०एफ० विशेषज्ञ व डॉ़० अर्पित बंसल एडवान्स्ड लैप्रोस्कोपिक, कैंसर व बैरियाटि्क सर्जन के बहुमूल्य योगदान को बताया जिनके अथक प्रयास के परिणामस्वरूप जीवन ज्योति हॉस्पिटल को देश का प्रतिष्ठित एन०ए०बी०एच० (नेशनल बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एण्ड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) ऐक्रेडिशन मिला है। जीवन ज्योति अस्पताल को यह एन०ए०बी०एच० ऐक्रेडिशन मरीजों को उच्चतम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया है। डॉ (ब्रिगेडियर) ममता सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि थीं इस अवसर पर वरिष्ठ कंसल्टेंट्स डॉ अलोक खरे , डॉ आर के शर्मा , डॉ अजय गोपाल डॉ विशाल श्रीवास्तव, डॉ तारिक़, डॉ अंजुला सहाय डॉ विक्रम निगम इत्यादि उपस्थित थे उन्होने बताया कैसे जीवन ज्योति हॉस्पिटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्गीय डॉ० ए०के० बंसल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। इस अवसर पर डॉ वंदना बंसल ने कहा सपने उन्ही के पूरे होते हैं जिनके सपनो में जान होती है।




