नमामि गंगे की ओर से गंगा नदी के पास स्थिति विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। झूंसी स्थित लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज परिसर में नमामि गंगे के तत्वावधान में गंगा टास्क फोर्स टीम प्रयागराज से नायब सूबेदार डी बी बेसनेट व नायब सूबेदार मिलनमगर हरमेराय एवं पंद्रह जवानों की उपस्थिति के साथ राजेश शर्मा संयोजक नमामि गंगे के सहयोग से विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र कांत मणि मिश्र ॐ प्रकाश उपाध्याय हरि लाल गामा प्रसाद आदि द्वारा छात्र छात्राओं को गंगा नदी में प्रदूषण की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया,राजेश शर्मा ने बताया कि गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता हेतु नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गंगा टास्क फोर्स का गठन कानपुर प्रयागराज वाराणसी में किया गया,गंगा टास्क फोर्स द्वारा गंगा नदी की गतिविधियों पर कार्य करते हुए सामाजिक लोगो की सहभागिता से गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल कॉलेज आश्रम एवं आदि जगहों में बृहद वृक्षारोपण भी कर रही है,नमामि गंगे के तहत प्रयागराज गंगा टास्क फोर्स टीम के नायब सूबेदार डी बी बेसनेट द्वारा गंगा स्वच्छता का संकल्प सभी लोगो ने लिया,इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दो सौ पौधे को वृक्षारोपण किया गया, जिसकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक एवं छात्र छात्राओं ने लिया।




