तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा की भव्य आरती पूजन करके ५१०० सौ दीपों से प्रज्ज्वलित करके धूमधाम से देव दिपावली का पर्व मनाया

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के तत्वावधान में आज संगम क्षेत्र में महावीर मार्ग पर स्थित श्री प्रयाग आरती समिति के आचार्यों के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ( देव दिपावली ) पर्व को पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण तिवारी जी के नेतृत्व में स्थानिय पदाधिकारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा जी की भव्य आरती पूजन सम्पन्न करके ५१०० सौ दीपों से समस्त तीर्थ पुरोहितों के तख्त और मार्गों पर दीप प्रज्ज्वलित करके धूमधाम से देव दिपावली का पर्व मनाया उसके बाद शानदार आतिशबाजी का आयोजन हुआ, जिसे उपस्थित प्रयाग की जनता ने खूब सराहा उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मां गंगा जी की आरती की। उक्त अवसर पर महासभा के संरक्षक सुभाष पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु जी, मंत्री माधवानंद शर्मा, प्रवक्ता अमित राज वैध, भाजपा नेता विपिन तिवारी, सचिन मिश्रा, राहूल तिवारी, चन्दन तिवारी, अविरल मिश्रा, रसिक तिवारी, अम्बर पांडेय, अरुणराज वैध, चौबे पांडेय, गौरव पान्डेय, राजेश पाठक, सहित सौकड़ों की संख्या में तीर्थ पुरोहित व प्रयाग के नागरिक शामिल हुए।



