Latestदेशप्रदेश

बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2.50 रुपए की कटौती

बिजनेस डेस्कः देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव कम करने और आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने आज बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री जेटली ने आज कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की जाएगी। वर्तमान में पेट्रोल पर केंद्र सरकार 19.48 रुपए प्रति लीटर की हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लेती है जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 15.33 रुपए प्रति लीटर है।

एक्साइज ड्यूटी में कटौती
जेटली ने कहा, ‘आज अंतरमंत्रालयी बैठक में हमने तय किया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए रेवेन्यू विभाग 3 हिस्सों में बंटेगा। एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए घटेगा। ऑइल मार्केटिंग कंपनी (ओएमसी) एक रुपया घटाएंगी। केंद्र सरकार की तरफ से हम ढाई रुपए प्रति लीटर तुरंत उपभोक्ताओं को राहत देंगे।’ जेटली ने साथ ही कहा कि कच्चे तेल के दाम 86 डॉलर के ऊपर है। तेल कंपनियां विदेश बांड से पैसा जुटाएंगी। उन्होमने कहा भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजार का असर दिख रहा है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से चिंतित सरकार ने अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को रोकने के लिए बुधवार शाम को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 15 पैसे और 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 84 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 75.45 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button