Latest

कैदियों को पैरोल देना पड़ रहा भारी कोरोना काल में रिहा 23 कैदी नहीं लौटे जेल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में संक्रमित कैदियों को पैरोल देना जेल प्रशासन के लिए भारी पड़ रहा है। बीमार कैदियों को पैराल देने के बाद वापसी की अवधि बीत गई लेकिन 23 कैदी ऐसे हैं जो अब तक नहीं लौटे। 30 नवंबर तक 39 सजायाफ्ता कैदियों में 16 कैदियों ने जेल में आमद करा दी है। शेष 23 कैदियों की ओर से अभी तक कोई सूचना भी नही मिली है।

जेल प्रशासन कैदियों के गृह जनपद की पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वाने में मदद मांग रहा है। जेलों में संक्रमण का खतरा कम करने के लिए अप्रैल और मई में न्यायालय के आदेश पर 442 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया था। 39 सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। रिहा हुए कैदियों में 23 बंदी अभी तक न तो जेल वापस पहुंचे हैं और ना ही अपने विषय में कोई जानकारी ही जेल प्रशासन को मुहैया कराया है। अब इन कैदियों को भविष्य में कभी पैरोल नहीं दी जाएगी। साथ ही इसका जिक्र इनकी चरित्र पंजिका में भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button