Latest

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पिंक रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ


रैली में स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओ को मतदान करने के लिए किया गया जागरूक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ‘‘पिंक रैली’’ को हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ किया, जिसमें जनपद के कुल 22 ब्लाक की प्रत्येक ब्लाक की 70 शिक्षिकाएं अर्थात कुल लगभग 1200 शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। पिक रैली चन्द्रशेखर आजाद पार्क से मदन मोहन मालवीय चैराहा से सिविल लाइन हनुमान मंदिर चैराहा से मेडिकल चैराहा से बालसन चैराहा होते हुए पुनः चन्द्रशेखर आजाद पार्क मूर्ति के पास समाप्त हुआ। पिंक रैली में पिंक रंग की कपड़े पहन कर महिलाओं ने अपने दोपहिया वाहन यातायात के नियमों का पालन करते हुए वोटरों को जागरूक करने के लिए स्लोगनों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व सुश्री प्रज्ञा सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर ने किया। इस अवसर अपर नगर मजिस्टेट प्रथम शुभम श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी तथा स्वीप कार्यक्रम के अनुपम परिहार, अनुरागिनी सिंह, दीपिका, अमरनाथ एवं संगीता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button