देश
यूपी उपचुनाव LIVE: 3 बजे तक गोरखपुर में 38%, फूलपुर में 26% मतदान
|
क्रमांक
|
सीट
|
%वोटिंग
|
समय
|
कुल
|
|
1.
|
गोरखपुर
|
38%
|
3 बजे तक
|
|
|
2.
|
फूलपुर
|
26%
|
3 बजे तक
|
लखनऊः उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपुर में उपचुनाव के लिए आज यानी रविवार को वोट डाले जा रहे हैंं। मतदान को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 7 बजते ही मतदाता मतदान करने पहुंच गए हैं।
CM योगी ने डाला वोट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ मंदिर मतदान केन्द्र पर रविवार पहला वोट डाला। वोट डालने के बाद योगी ने संवाददाताओं से कहा कि जनता ने अराजक राजनीति को नकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सकारात्मक राजनीति को स्वीकारा है। योगी ने कहा कि भाजपा को पहला वोट मिला है, इसलिए पार्टी बड़े अन्तराल से जीतेगी। गोरखपुर संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के उपेन्द्र शुक्ल और समाजवादी पाटी के प्रवीण निषाद के बीच कड़ी टक्कर है।
डिप्टी सीएम ने किया मतदान
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुए मतदान में फूलपुर ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी पहुंच कर मतदान कर दिया है। मतदान करने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि जैसे मैंने अपने मत का सही प्रयोग करके मतदान किया है वैसे ही जनता भी अपना मत का सही प्रयोग करके मतदान करें।

SP प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने डाला वोट
गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद प्रवीण ने कहा कि सरकार के सारा जोर लगा देने के बाद भी हम यहां से चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को सपा भारी मतों से हराएगी। इस क्रम में बीजेपी सांसद श्यामा चरण गुप्त ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया।

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने किया मतदान
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने अपनी पत्नी जानकी देवी के साथ गोरखपुर शहर स्थित सेंट एन्ड्रूज कालेज मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद शुक्ल ने पत्रकारों से कहा कि पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा विश्वास है और वह प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को स्वीकारते हुए उनके हर निर्णय के साथ है इसलिए लोग भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रहे हैं।इसी तरह मुख्यरूप से इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नशीन, अदनान फारूख अली शाह उर्फ मियां साहब, गोरखपुर के महापौर सीताराम जयसवाल,गोरखपुर शहर के विधायक डा़ राधा मोहन दास अग्रवाल, बसपा, निषाद, पीस पार्टी के समर्थित सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद, भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ल, बीजेपी सांसद श्यामा चरण गुप्ता, शहर काजी मुफता मौलाना वली उल्लाह ने भी अपना-अपना वोट डाला।

मतदाताओं की कतार लगनी शुरू
दोनों उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरु हो गई है। कई मतदान केन्द्रों पर तड़के से ही चहलकदमी प्रारंभ हो गई है। मतदान शुरु होने के समय एक-दो केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) में गड़बड़ी आई लेकिन समय रहते उसे ठीक कर लिया गया। मतदान में इसकी वजह से बाधा नहीं पहुंची। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरु हो गया है। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सभी ईवीएम मशीनों में वीवीपैट लगाए गए हैं।