अब ग्रह क्लेश का कारण बन यह आलू, सब्जी में ज्यादा आलू के इस्तेमाल पर पत्नी को पीटा

घरेलू कलह भी करा रहा महंगा आलू
सब्जी में ज्यादा आलू के इस्तेमाल पर पत्नी को पीटा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महंगा आलू घरेलू कलह भी करा रहा है। सब्जी में ज्यादा आलू इस्तेमाल करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जमकर पीट दिया। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एसआरएन अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया। उसके पति को हिरासत में ले लिया गया। बाद में उसकी पत्नी ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही तो उसे छोड़ दिया गया।
राजापुर निवासी किशन मजदूरी करता है। वह बाजार से एक किलो आलू खरीदकर ले आया। कुछ देर बाद उसकी नजर झोले पर पड़ी तो वह खाली था। उसने पत्नी सुनीता से पूछा तो उसने कहा कि आज आलू और मटर की सब्जी बनानी थी, इसलिए उसने पूरा आलू बना डाला। इतना सुनते ही किशन आगबबूला हो गया और सुनीता पर टूट पड़ा। उसकी जमकर पिटाई करने लगा। बाहर सड़क पर उसे उठाकर पटक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार सुनीता को बचाया।




