Latest

देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। संगम नोज तथा आस-पास के घाटों को प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा लगभग 51000 दीपों के माध्यम से भव्य रूप से सजाया गया। देव दीपावली पर मां गंगा की भव्य रूप से आरती की गयी। इस अवसर पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए देव दीपावली पर्व को मनाया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जो जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यव्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए लाइट, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर आईजी जोन-श्री के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी-श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी/ एसएसपी-श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एडीएम सिटी-श्री अशोक कुमार कनौजिया, सिटी मजिस्टेªट तथा मेलाधिकारी श्री विवेक चतुर्वेदी के साथ अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button