अरविन्द अकेला कल्लू का भजन “डमरू भोलेनाथ के” में मगन हो गई सारी दुनियां,

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार और म्यूज़िक वीडियो के ट्रेंडिंग स्टार अरविन्द अकेला कल्लू एक प्यारा भजन “डमरू भोलेनाथ के” रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज होते ही गाने को कुछ ही घन्टे में ढेर सारे व्यूज मिल गए हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के इस जबरदस्त बोलबम गीत को मजेदार अंदाज में फ़िल्माया गया हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के इस सांग को खूब पसंद किया जा रहा है और काफी अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं। गाने में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ बहुत सारे डांसर्स भी नजर आ रहे हैं और सबका जबरदस्त डांस है। दर्शकों में यह गाना चर्चा में आ गया है। गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपनी विशेष शैली में गाया है।
अरविन्द अकेला कल्लू के इस गाने में उनका अवतार एकदम अनोखा है जो बहुत ही शानदार दिख रहा है। उनके कॉस्ट्यूम्स भी गाने की थीम के अनुसार आकर्षक दिख रहे हैं। गाने के बोल बेहद प्यारे हैं। अरविन्द अकेला कल्लू इसमें गाते हैं “जब डमरू बजेला भोलेनाथ के, पूरा दुनिया भजन में मगन हो जाला।” वाकई इस सावन के पावन मास में हर कोई भजन में मग्न है।
अरविन्द अकेला कल्लू ने कहा है कि डमरू भोलेनाथ के बहुत ही प्यारा भजन है जो रिलीज हो गया है। आप लोग इसे देखें और शेयर करें। 1 शेयर भोले बाबा के लिए..हर हर महादेव..।”
अरविन्द अकेला कल्लू के फैन्स इस सांग को अपना खूब प्यार दे रहे हैं। लाइक और शेयर करने के साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं।
इस बोलबम गीत का म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और इसके लिरिक्स आर आर पंकज ने लिखे हैं. अरविन्द अकेला कल्लू के इस वीडियो सांग के निर्देशक पंकज सोनी, एडीटर सिद्धार्थ गोस्वामी हैं। कैमरा मैन अरमान सिंह, डांस डायरेक्टर सिंटू मेहता हैं। परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा की है। निर्माता आशु बाबा हैं।




