Latest

10 हज़ार लोगों के हस्ताक्षर युक्त एम्स स्थापना को लेकर ज्ञापन

महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन को आयुक्त प्रयागराज मण्डल को सौंपा

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार रामनाथ कोविंद जी को 10 हज़ार हस्ताक्षर युक्त संबोधित ज्ञापन भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विजय द्विवेदी के नेतृत्व में आयुक्त प्रयागराज मंडल संजय गोयल को देकर प्रयागराज में एम्स स्थापना के संदर्भ में अवगत कराया और उन से निवेदन किया गया की आयुक्त महोदय अपने स्तर से प्रयागराज में एम्स स्थापना हेतु प्रयास करें हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर व्यापारियों और आम लोगों के हस्ताक्षर से हुई और इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर हाईकोर्ट एवं जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने इस अभियान से जुड़कर इसको सफल बनाया ज्ञात हो कि प्रयागराज के समस्त विधायकों,विधान परिषद सदस्य, सांसद से मिलकर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग लगातार की जा रही है इस अभियान से प्रयागराज में कर्मचारी, शिक्षक, व्यापारी, छात्र मिलकर सहयोग कर रहे हैं शीघ्र ही उपराष्ट्रपति भारत सरकार से भी मिलकर इस प्रकरण से अवगत कराया जाएगा आज प्रतिनिधिमंडल में सर्व श्री आलोक दुबे, अमन मिश्रा, रजत मिश्रा , राजेंद्र त्रिपाठी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button