Latestइलाहाबाद समाचार
पुलवामा में शहीद हुए महेश कुमार की पत्नी को उप मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए 11-11 लाख रुपए का चेक प्रदान किया
प्रयागराज। ( अनुराग शुक्ला )। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पुलवामा में शहीद हुए महेश कुमार की पत्नी श्रीमती संजू देवी एवं महेश कुमार के माता-पिता शांति देवी एवं राजकुमार यादव को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से दिए गए 11-11 लाख रुपए का चेक प्रदान किया और उन्हें सांत्वना प्रदान किया।
उन्होंने शहीद की पत्नी श्रीमती संजू देवी एवं शहीद के माता-पिता से कुशल क्षेम पूछा और उनकी पत्नी से उनकी नौकरी पर जाने एवं अन्य कार्यों के बारे में भी हाल-चाल लिया एवं कहा कि किसी भी प्रकार की आपको दिक्कत आए तो प्रशासन आपके साथ है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विपिन कुमार राय एवं अधिशासी अभियंता महेंद्र प्रताप मौजूद रहे।

