Latest

सहायक रेडियो अधिकारी पद के अभ्यर्थियों से मांगा विकल्प

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश गृह (पुलिस) विभाग के रेडियो शाखा के अंतर्गत सहायक रेडियो अधिकारी की भर्ती निकाली है। उक्त भर्ती के तहत 12 पदों की भर्ती होनी है। अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन लिया गया, लेकिन काफी अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने शाखा का विकल्प नहीं भरा। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग ने आनलाइन विकल्प भरने के लिए एक अक्टूबर तक मौका दिया है। तय तारीख तक विकल्प न भरने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत अलग-अलग शाखा के लिए आवेदन मांगा गया था। अभ्यर्थियों को बताना था कि उन्होंने अभियंत्रण शाखा (इलेक्ट्रानिक्स/इलेक्ट्रानिक्स एवं टेली कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल अभियंत्रण) में स्नातक अथवा वायरलेस कम्युनिकेशन में से किस एक अनिवार्य विषय से परास्नातक किया है। जिसमें परास्नातक किया है, उसका विकल्प भरने को कहा गया है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि विकल्प भरने पर ही अभ्यर्थी के शाखा की स्थिति स्पष्ट होगी। फिर चयन के बाद उसी में नियुक्ति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button