सपा शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश का” बूथवार शिक्षकों की भूमिका

(अनन्त पाण्डेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम” बूथवार शिक्षकों की भूमिका -संवाद से समाधान की ओर “कार्यक्रम के दूसरे दिन आज प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र में दादूपुर गांव में शिक्षा मित्रों का हुजूम उमड़ा और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया ।
संवाद से समाधान की ओर “कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रयागराज के यमुनापार में
सैकड़ों की संख्या में आये शिक्षकों,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों, वित्त विहीन शिक्षकों आदि ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि आगामी 2022केंचुनाव में शिक्षा, शिक्षक, छात्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए घर घर, जन जन तक संपर्क एवं संवाद के माध्यम से जन जागरूकता पैदा करेंगे। आगामी चुनाव मेबूथ स्तर पर जिम्मेदारी सँभालने और हर बूथ पर सपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोंगो से अपील करेंगे।
सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों शिक्षा मित्रों, शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा मित्रों की नौकरी छीन कर उन्हें मानसिक, सामाजिक और आर्थिक पीड़ा पहुंचाने का जो क्रूर मज़ाक किया है और यहाँ तक कि हजारों की संख्या में शिक्षा मित्रों को आत्महत्या कर चुके हैं आने वाले चुनाव में इसका बदला जरूर लेंगे । उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए एक लाख छिहात्तर हजार शिक्षा मित्रों को नौकरी देने, वित्त विहीन शिक्षकों को 200करोड़ मानदेय देने, विषय विशेषज्ञ की बहाली, अनुदेशकों, प्रेरकों को उचित मानदेय देने जैसी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता शीतला पाण्डेय एवं संचालनप्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूपशिक्षक नेता अशोक राठौर ,डॉ एस. पी. सिंह पटेल, डॉ सुरेश यादव,वसीम अहमद,उदय राज यादव,राम औतार, अर्जुन यादव, सुमन तिवारी, अरुण पाण्डेय, सुनील तिवारी, कमलेश यादव,घनश्याम यादव,कौशलेश पटेल, रंजीत यादवव, दिनेश पटेल, दशरथ भारती, विजय रावत, अजीत यादव, श्रीमती अर्चना कुशवाहा, वंदना श्रीवास्तव, पल्ल्वी त्रिपाठी, बृजेश यादव, शिवाकांत यादव,आशा देवी,प्रीति केसरवानी, आरती त्रिपाठी, कनीज फातिमा, कल्पना श्रीवास्तव, अब्दुल मुकिद आदि मौजूद रहे।



