Latest

एजेंसी से हजारों की चोरी

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित सिगरेट की एजेंसी से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। सिविल लाइंस कूपर रोड के राकेश यादव ने सिविल लाइंस थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की रात चोर उनकी एजेंसी में घुसे और गल्ले में रखा 50,000 और दो गत्ता सिगरेट चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जब कर्मचारी एजेंसी में पहुंचे तो सारा समान बिखरा था। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button