Latest

तीर्थ पुरोहितों को अपने तख्त को बांध के नीचे परेड में बाढ़ के समय तक लगाने की अनुमति मिली

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिनिधि मंडल ने आज सब एरिया कमांडर एवं सी.ओ. कैंटोमेंट बोर्ड व आई. एस. ओ. फोर्ट किला से मुलाकात करके तीर्थ पुरोहित प्रयागवालों के घाट/तख्त के बारे में मुलाकात करके चर्चा किया. मुलाकात में सैन्य अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि परम्परागत तरीके से बाढ़ के समय तीर्थ पुरोहितों के घाटों को बांध के नीचे परेड ग्राउण्ड में लगाया जाता है तथा बाढ़ के पश्चात पुनः अपने तख्तों को बांध के नीचे संगम क्षेत्र में लगाते हैं, सैन्य अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में आपस में चर्चा करने के उपरांत तीर्थ पुरोहितों को अपने तख्त को बांध के नीचे परेड में बाढ़ के समय तक लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है | ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व फोर्ट के अधिकारियों द्वारा परेड पर घाट को लगाने से मना किया जा रहा था. सैन्य अधिकारियों द्वारा घाट लगाने की अनुमति प्रदान करने के लिए तीर्थ पुरोहित समाज ने सैन्य अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है | उक्त मिलने वालों में महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण तिवारी. तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा. वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य. महामंत्री चन्दन तिवारी. बलराम शर्मा. राज पान्डेय छोटू. राकेश शर्मा. अनिल मिश्रा. राजेश पाठक राजू शर्मा आदि रहे | उक्त समाचार वाहिनी के मिडिया प्रभारी अनन्त पान्डेय ने दिया |

Related Articles

Back to top button