Latest

श्री संस्कार वाटिका न्यास” द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय प्रांगण में “श्री संस्कार वाटिका न्यास” द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ऋषभ पांडे ने प्रथम स्थान स्वाति यादव एवं आकाश पांडे ने द्वितीय तथा स्वाति यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया । छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे ने प्रार्थना सभा में चारों छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करके उन्हें विद्यालय परिवार सहित अपनी शुभकामनाएं प्रदान की l संस्था के अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि “श्री संस्कार वाटिका न्यास” जो निशुल्क शिक्षा के प्रकल्प को लेकर समाज के ऐसे बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है जो निर्धन और असहाय हैं और बच्चों के मानसिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करती है l इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य आनंद दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l सभा का कुशल संचालन मानसिंह यादव ने किया l

Related Articles

Back to top button