Latest

सुलेम सराय स्थित प्रदीप ट्रेडर्स के बेसमेंट में आग लगी लाखों रुपये का सामान जला

 

आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां लगाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सुलेम सराय स्थित प्रदीप ट्रेडर्स के बेसमेंट में रविवार शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई तो चार मंजिला भवन की छत पर दुकानदार का परिवार पहुंच गया। थोड़ी ही देर में पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। फिर रेस्क्यू करके पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। दो घंटे बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो जेसीबी लगाकर पहले दीवार तोड़ी गई, फिर तीन घंटे में आग बुझाई गई। आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां लगाई गई थी। मगर तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था। अग्निकांड से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।सु्लेम सराय में प्रदीप केसरवानी अपने परिवार के साथ रहते हैं। जीटी रोड पर ही उनका चार मंजिला कांप्लेक्स है। भवन के बेसमेंट में रुई, फोम के गद्दे, पर्दा, कवर रखे हुए थे। पहली और दूसरी मंजिल पर कपड़े व साड़ी की दुकान है। जबकि तीसरे व चौथे मंजिल पर उनका परिवार रहता है। बताया जाता है कि शाम करीब पांच बजे अचानक बेसमेंट से धुआं निकलने लगा। यह देख कर्मचारी वहां पहुंचे तो धुएं में फंस गए। थोड़ी ही देर में आग बढ़ी तो वह बुझाने की बजाय बाहर निकल गए। जीटी रोड पर भीड़ जमा हो गई और लोग मदद करने लगे। लेकिन तब तक आग पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। खबर पाकर धूमनगंज पुलिस और सीएफओ आरके पांडेय पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर ऊपर फंसे परिवार को नीचे उतारा और इसके बाद आग बुझाने में जुट गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button