Latest

कोरॉव में डिप्टी सीएम ने अरबो रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास एवम लोकार्पण

जमुना पार से मेरा पुराना नाता है –केशव मौर्य

( अनुराग शुक्ला /रमेश तिवारी )
कोरांव/प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। विधानसभा के कौदी गांव में रविवार को टोंस नदी पर लगभग 63 करोड़ की लागत से स्वीकृत नए पुल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इस दौरान लगभग 52 करोड की लागत से बनने वाली सड़कों के सहित अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया ।लोगों को संबोधित करते हुए केशव मौर्या ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है टोंस नदी पर बनने वाला नया पुल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराएगा ।प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधी ख़ौफ़ में और जनता बेखौफ होकर जी रही है ।भाजपा सरकार में होने वाली भर्तियां पूरी तरह से बेदाग और कमीशन मुक्त हैं ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम लेने से उपमुख्यमंत्री नहीं चूके उन्होंने कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देश एक तरफ जहां कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ विकास की योजनाओं को भी लगातार संचालित किया जा रहा है ।कोई भूखा न सोने पाए इसके लिए राशन की निशुल्क उपलब्धता पूरे देश में संचालित की जा रही है ।कोरांव विधायक राजमणि कोल ने उप मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सराहनीय योगदान से कोरॉव विधानसभा को बड़ी सौगात मिली है। इसके अलावा विधायक ने किसानों की धान खरीद की समस्या को भी डिप्टी सीएम के सामने उठाई जिस पर उपमुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए मंच से ही कहा कि किसानों के साथ अगर कोई गलत व्यवहार किया जाएगा तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार काम कर रही है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल एवं संचालन डॉ अलका ने किया। समारोह में बारा विधायक अजय भारती, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ,मध्य प्रदेश के त्योथ र से विधायक श्यामलाल द्विवेदी ,जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती ,कोरॉव के चेयरमैन नरसिंह केसरी के अलावा रामेश्वर द्विवेदी ,शिवदत्त पटेल ,राजेश त्रिपाठी,, दुर्गा पांडे ,शशि द्विवेदी, योगेश मिश्रा योगी, अरविंद तिवारी सहित हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ सुबह से ही मौके पर जुट गया था जैसे ही हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा उप मुख्यमंत्री को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित सहित पूरे यमुनापार के थानों की फोर्स एवं तमाम विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे ।स्थानीय लोगों द्वारा विधानसभा को मिलने वाली इस बड़ी सौगात के लिए क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल को बधाई दी गई।

Related Articles

Back to top button